Star Daily

Tej Pratap On Bihar Election Result 2025: हार के बाद तेजप्रताप यादव ने PM मोदी की जमकर की तारीफ

बिहार में एक बार फिर से एनडीए की वापसी हुई है। नीतीश कुमार और बीजेपी दोनों ने मिलकर के आरजेडी और कांग्रेस समेत तमाम महागठबंधन की पार्टियों की हवा निकाल दी और इसके हवा निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव जो कि कभी तेजस्वी यादव के साथ रहते थे। उनके सारथी होने का दावा करते थे और भाई को अर्जुन बना करके महाभारत जीतने का सपना दिखाया करते थे। उन्होंने अब तेजस्वी यादव की मौज ले ली। पहले तो उन्होंने

तेजस्वी यादव कह दिया यानी तेजस्वी यादव को फेल बता दिया और उसके बाद अपनी हार को लेकर के उन्होंने एक पोस्ट डाला है और नीतीश कुमार समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की है। दरअसल तेजू भैया ने एक्स पर लिखा है कि हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। आज के परिणामों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूं। हमारी हार कर भी जीत हुई है क्योंकि बिहार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं सुशासन और शिक्षा की होगी। यह जयचंदों की करारी हार है। हमने पहले ही कहा था कि इस

चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस खत्म हो जाएगी और आज कहना नहीं साफ-साफ दिख भी रहा है। मैं तो हार कर भी जीता हूं क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद खड़ा है। लेकिन सच्चाई कड़वी है। इन जयचंदों ने आरजेडी को भीतर से खोखला कर दिया, बर्बाद कर दिया। इसी वजह से आज तेजस्वी फिलसफरी हो गया है। जिन्होंने अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर को आग लगा दी। इतिहास इन्हें कभी माफ नहीं

करेगा। मैं बार-बार कहता हूं जनता ही मां-बाप होता है। जनता का फैसला सर माथे पर और आज भी उसी भावना के साथ मैं आपका फैसला स्वीकार करता हूं। हार और जीत अलग-अलग बातें हैं। लेकिन इरादा और प्रयास ही असली हीरो होते हैं। महुआ की जनता से मैंने जो वादे किए थे उनको निभाने का प्रयास मैं लगातार करता रहूंगा। चाहे मैं विधायक बनूं या नहीं। मेरे दरवाजे हर समय जनता के लिए खुले

रहेंगे। बिहार ने सुशासन की सरकार चुनी है। हम उसका सम्मान करते हैं और जनता के हित में हर कदम पर रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। यह जीत हमारे यशस्वी कर्मठ प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे मजबूत नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के ही उनके व्यक्तित्व और उनके जादुई नेतृत्व का यह कमाल है। जनता ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सुशासन को खुले दिल से अपनाया है। बिहार की यह ऐतिहासिक जीत भारत के गृह मंत्री और बीजेपी के चाणक्य

माननीय अमित शाह और भारत सरकार में मंत्री और बीजेपी बिहार के प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान की कूटनीति दूरदृष्टि और दिनरा किए गए परिश्रम का परिणाम है। इस विजय का सबसे बड़ा कारण एनडीए की अटूट एकता है। एनडीए गठबंधन की सभी पांचों पार्टियों पांच पांडवों ने एकजुट होकर के चुनाव लड़ा और जनता ने अपना विश्वास मत और भरपूर समर्थन देकर के इस एकता को विजय की शक्ति में बदल दिया। यह जीत बिहार की जनता की यह जीत विश्वास की है। यह जीत विकास और सुशासन के संकल्प की है। मैं बिहार के युवा शक्ति मातृशक्ति और आप सभी को

दिल से धन्यवाद देता हूं। आपने मुझे अपार प्यार दिया और यह प्रेम मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता की आवाज बनकर हम और मजबूती से वापस लौटेंगे। धन्यवाद। तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष जनशक्ति जनता दल। यानी तेज प्रताप यादव ने ना सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी से लेकर के बीजेपी और एनडीए के तमाम नेताओं की तारीफ कर डाली बल्कि अब सीधे-सीधे संदेश भी दे दिया है कि अब उनकी करीबी किस तरफ जा रही है। हालांकि इस बात की संभावना

पहले से ही थी क्योंकि वो लगातार एक्टर और सांसद रविकिशन के साथ नजर आते थे। एयरपोर्ट से लेकर के कई जगह उनकी जुगलबंदी देखने को मिली और अब इस जीत के बाद उन्होंने कमेंट करके और फिलसफी यादव लिख के अपनी आगे की रणनीति साफ कर दी है। इस खबर में फिलहाल इतना ही। अपडेट्स के लिए बने रहिए वन इंडिया हिंदी के साथ। नमस्कार।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *