
यूरोप की मदद से यूक्रेन ने सटीक निशाने से हमला किया और रूसी तेल और गैस ठिकानों को टारगेट किया। क्रीमिया में रूस की एक रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया गया। क्रीमिया में एक बिजली स्टेशन को भी निशाना बनाया गया। ड्रोन हमले के बाद से बिजली सप्लाई बंद है। क्रीमिया में यूक्रेन ने फिर से रूसी सैन्य
ठिकानों पर निशाना साधा है। क्रीमिया में एयर डिफेंस से 10 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं। बेलगरो में एक गैस स्टेशन पर ड्रोन अटैक किया गया। यूक्रेनी ड्रोन की वजह से गैस स्टोरेज टैंकर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। गैस स्टेशन पर धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई। हमले के बाद गैस स्टेशन को बंद करना पड़ गया। देखिए आप रिपोर्ट। बोलस में रूसी सेना के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमला किया गया। यूक्रेन के ड्रोन हमले से डोरस के कब्जे वाले इलाके में अंधेरा छा गया। रिपोर्ट के
मुताबिक यूक्रेनी सेना ने डोलस के पावर सबस्टेशन को निशाना बनाया। यूक्रेनी सेना ने डोरस के चार इलाकों में हमला किया। चार इलाकों के बिजली सप्लाई सिस्टम को ठप कर दिया गया। यूक्रेनी सेना ने बिजली ट्रांसफार्मर्स को ड्रोन से नष्ट कर दिया। क्रीमिया के फदोसिया में भी यूक्रेन ने हमलों की शुरुआत कर दी। एयर डिफेंस की वजह से यूक्रेन के कई ड्रोन नष्ट हो गए। लेकिन एक ड्रोन टारगेट तक पहुंचने में कामयाब रहा। यूक्रेन ने रियाजान तक ड्रोन हमले किए। रूस के
नुकसान का आंकड़ा सामने नहीं आया। यूक्रेनी सेना ने बड़ी कामयाबी का दावा किया है। प्रयांस में भी यूक्रेन के हमले जारी हैं। माना जा रहा है कि यूरोप अगले 48 घंटे में रूस में बड़ी तबाही चाहता है ताकि पुतिन शांति वार्ता के बीच यूक्रेन पर बड़े हमले के लिए मजबूर हो जाए। यूरोप को डर है कि ट्रंप और पुतिन की डील से यूक्रेन को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है और यूरोप की कोशिशों पर पानी फिर सकता है। यूक्रेनी ड्रोन की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है। पहली बार यूक्रेन ने ड्रोन से रूसी हेलीकॉप्टर को गिराया। हमले में एफपी1 ड्रोन का
इस्तेमाल किया गया। रूस का हेलीकॉप्टर ड्रोन हमले में तबाह हो गया। यूक्रेन ने 180 कि.मी. दूर रूस के रस्तोफ में हमला किया। जंग में पहली बार ड्रोन से हेलीकॉप्टर गिराया गया। दो दिनों में दो रूसी हेलीकॉप्टर नष्ट कर दिए गए। रस्तोफ से पहले क्रीमिया में भी हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया। डोनिस्क में भी यूक्रेन ने अपने ड्रोन शक्ति का परिचय दिया है। यूक्रेन ने डोनिस्क में रूसी सेना पर पलटवार किया। चार बमबर ड्रोन से रूसी सेना पर हमला किया गया। यूक्रेन के
टारगेट पर रूसी काफिला था। ड्रोन से सेना पर बमबारी की गई। हमले में रूस के कई सैनिकों की मौत हो गई। देखिए आप रूस और यूक्रेन दोनों एक दूसरे की आर्टिलरी को भी निशाना बना रहे हैं ताकि फ्रंट लाइन पर बढ़त हासिल हो सके। जेपुरीजिया में यूक्रेन का एक टैंक नष्ट हो गया। वहीं नीप्रो के पास रूस के दो टैंक नष्ट हो गए। खैरसोन में भी रूस के वाहन नष्ट कर दिए गए। रिपोर्ट के मुताबिक नीपो में रूस अपने क्षतिग्रस्त टैंक को वापस ले जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन यूक्रेनी सेना ने ड्रोन से दुश्मन के बख्तरबंद वाहन को भी नष्ट

कर दिया। में यूक्रेन ने भीषण हमलों की शुरुआत कर दी है। ड्रोन से रूसी सेना का शिकार किया जा रहा है। रूसी बंकर में ड्रोन से हमले हो रहे हैं। रात में यूक्रेनी ड्रोन से कई धमाके हुए। रूसी सेना के लिए ड्रोन बड़ा खतरा बन चुके हैं। यूरोप से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि शांति वार्ता के दौरान पुतिन यूक्रेन पर बड़े हमले नहीं करेंगे। इसलिए यूक्रेन के पास बदला लेने का यह अच्छा मौका है।
Leave a Reply