Site icon Star Daily

Read the story of a cute little bird flying today…🦆 You might have never read a story like this, click quickly.

प्यारे पंछी जरा बताना। कहाँ तुम्हारा है आना-जाना।।

दाना चुगते हो धरती पर। फिर क्यों उड़ते रहते हो ऊपर ।।

कहाँ तुम्हारा है ठौर-ठिकाना। प्यारे पंछी जरा बताना।।

ढूँढ़ रहा तू हरदम किसको। कभी मिला क्या कोई तुझको ?

कहाँ तुझे है उड़कर जाना। प्यारे पंछी जरा बताना।।

दूर-दूर तक उड़ता रहता। लेकिन कभी नहीं तू थकता।।।

प्यारे पंछी, पास आ जाओ। अपने मन की बात बताओ।।

मुझको अपने संग ले जाना। आसमान की सैर कराना।

Exit mobile version