Star Daily

Tag: मेस्सी से ममता ने क्यों मांगी माफी ? Lionel Messi Kolkata chaos

  • मेस्सी से ममता ने क्यों मांगी माफी ? Lionel Messi Kolkata chaos

    दोस्तों कोलकाता में फुटबॉलर मेसी के आने के बाद भयंकर बवाल मच गया। फैंस बुरी तरीके से नाराज हो गए। स्टेडियम में तोड़फोड़ कर दी और इसके अलावा बहुत भयंकर बवाल मच गया। जिस वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी है। एक-एक करके हम आपको सारी तस्वीरें दिखाएंगे और बताएंगे कि आखिर अब तक क्या-क्या हुआ है और किस तरह से यह जो इवेंट है इसमें पूरा मिसमनेजमेंट की वजह से इतने

    भयंकर तरीके से बवाल मच जाता है। दरअसल मेसी 2 से तीन दिन के दौरे पर भारत आए हुए हैं। अलग-अलग शहरों में वो जाएंगे। वहां पर कुछ मैच खेलेंगे और अलग-अलग उनके प्रोग्राम्स हैं। सबसे पहला दौरा उनका कोलकाता का था क्योंकि कोलकाता में फुटबॉलर्स के फुटबॉल के जो फैंस हैं वो बहुत बड़ी संख्या में हैं और वहां पर फुटबॉल का क्रेज बहुत ज्यादा है। कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम है जहां पर मेसी को पहुंचना था।

    वहां पर एक मैच होता और इसके बाद जो जो उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे जो फैंस थे वो सिर्फ और सिर्फ मेसी को देखने के लिए 4500 से लेकर 13,000 तक का टिकट लेकर आए थे। लेकिन फिर भी वो उन्हें नहीं देख पाते हैं क्योंकि आप सबसे पहले यह तस्वीर देखिए जिसमें जो स्टेडियम है स्टेडियम में वैसे ही चल रहे हैं तो उनके आसपास बहुत बड़ी संख्या में जो लोग हैं वो उन्हें घेरे हुए हैं। इनमें जो स्पोर्ट्स मिनिस्टर है वो भी हैं और

    इसके साथ-साथ में कई एक्टर्स और जो बाकी के लोग हैं वो सब उन्हें मेसी को घेरे रहते हैं। जिस वजह से लोग उन्हें देख भी नहीं पाते हैं और इसके साथ में मैच होना होता है जो कि शायद नहीं होता है या फिर मेसी किसी भी तरीके का मैच नहीं खेलते हैं। सिर्फ 20 मिनट तक वो रुकते हैं और इसके बाद वो वहां से चले जाते हैं और जो फैंस हैं वो इसी बात से नाराज हो जाते हैं। वो कहते हैं कि हम दूर-दूर से इतना पैसा लगाकर उन्हें देखने के लिए आए थे। 13-13,000 की टिकट ली है, लेकिन

    वह उन्हें देख नहीं पाते हैं। और इसके बाद की यह तस्वीरें सामने आती हैं जिसमें जो फैंस हैं वह काफी बेकाबू हो जाते हैं। चीजों को तोड़ने लगते हैं। स्टेडियम में जो बॉटल्स हैं वो फेंकने लगते हैं और सीटों को तोड़ने लगते हैं। भयंकर तरीके से बवाल मच जाता है और जैसे ही यह बवाल मच जाता है तो ये धीरे-धीरे आग की तरह फैलता है। पूरे स्टेडियम में इसी तरीके का आक्रोश जो है वो फैल जाता है और इस वजह से सीएम ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते

    हुए एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने लिखा आज साल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से मैं बहुत परेशान और हैरान हूं। मैं हज़ारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थी जो अपने पसंदीदा फुटबॉलर लनल मेसी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए लनल मेसी के साथ ही सभी खेल प्रेमियों और उनके फैंस से दिल से माफी मांगती हूं। मैं जस्टिस असीम

    कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच समिति बना रही हूं। जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और पहाड़ी मामले विभाग सदस्य होंगे। यह समिति इस घटना की विस्तार से जांच करेगी, जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय सुलझाएगी। एक बार फिर मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं। दरअसल ममता बनर्जी भी यहां पर शामिल होने वाली थी और इसके अलावा सौरव गांगुली

    समेत कई जो बड़ी हस्तियां हैं, वह भी यहां पर शामिल होने वाले थे। लेकिन जिस तरीके से पूरा मिसमनेजमेंट होता है, इस वजह से यह सभी यहां पर नहीं पहुंच पाते हैं और अपनी जो इनको भी इनवाइट किया गया था मैच के लिए और वो सभी यहां पर नहीं पहुंच पाते हैं क्योंकि बहुत भयंकर तरीके से बवाल मच जाता है और तभी जो फैंस हैं उनकी नाराजगी को देखते हुए ममता बनर्जी ने माफी मांगी है। अभी मौजूदा वक्त में क्या-क्या हुआ है? क्या कारवाई की गई है? इस पर भी बात कर लेते हैं।

    दरअसल मौजूदा वक्त में पुलिस ने कथित कुप्रबंधन के आरोप में मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है। यानी कि इस इवेंट को जिसने मैनेज किया था जिसने ऑर्गेनाइज किया था। मुख्य जो आयोजक हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में ले लिया गया है और साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। फुटबॉल के इस दिग्गज खिलाड़ी के देखने से वंचित रह गए प्रशंसकों से माफी भी मांगी। यानी कि जो फैंस हैं उनसे भी माफी

    मांगी है। जो फैंस हैं उनका सीधा सा कहना यही था कि हमने बड़ी रकम देकर खर्च किया है। टिकट लिया लेकिन वो झलक भी नहीं पाए क्योंकि उनके आसपास जो घेरा था वो सुरक्षा घेरा इतनी बड़ी संख्या में था। इतने ज्यादा लोग उन्हें घेरे हुए थे कि जो फैंस हैं वो देख भी नहीं पाते हैं और ना ही मेसी फैंस की तरफ देखते हैं और इसी वजह से फैंस का आक्रोश बहुत बुरी तरीके से बढ़ जाता है। धीरे-धीरे पूरे पूरे स्टेडियम में अराजकता फैल जाती है और सबसे बड़ी बात यह है कि स्टेडियम में करीब

    500 के आसपास लोग आए थे। 500 लोग सिर्फ और सिर्फ लैनल मेसी को देखने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन फिर भी जब वो उन्हें नहीं देख पाते हैं तो यह तस्वीरें सामने आती हैं। जो बहुत बुरी तरीके से नाराजगी है वो सामने आती है और नाराजगी की वजह से ही जो फैंस हैं वो काफी ज्यादा गुस्सा आ जाते हैं। जो फैंस हैं उनके बारे में अगर हम बात करें तो यहां पर सिर्फ मेसी ही नहीं आए थे बल्कि अर्जेंटीना की टीम के और भी लोग आए हुए थे। 11:30 बजे वह स्टेडियम पहुंचते हैं। स्टेडियम में

    लगभग 500 दर्शक मौजूद रहते हैं। मैदान पर उनके कदम रखते ही वह आयोजकों, मशहूर हस्तियों और सुरक्षाकर्मियों की भीड़ में घिर जाते हैं। जैसा कि आपने इस तस्वीर में देखा यहां पर मिनिस्टर भी हैं। यहां पर एक्टर्स भी हैं और इसके साथ-साथ में जो सुरक्षाकर्मी हैं, वह बहुत बड़ी संख्या में होते हैं और इतना भयंकर सुरक्षा घेरा होता है। उनको आसपास लोगों ने घेरा होता है और इसी वजह से कोई भी उन्हें देख नहीं पाता है। मेसी को देख नहीं पाता है। झलक पाने के लिए जो फैंस हैं वो

    तरस जाते हैं। मेसी चिल्लाते रहते हैं, हाथ हिलाते हैं लेकिन फिर भी कुछ नहीं कर पाते हैं और मेसी जैसे ही वहां से निकलते हैं ऐसा जब उन्हें पता चलता है कि मेसी अब यहां से चले गए हैं तो इसके बाद दर्शकों का गुस्सा फूट जाता है और वो मैदान में बोतलें फिर प्लास्टिक की कुर्सियां भी फेंकते हैं। प्रायोजकों के बैनर और होर्डिंग फाड़ देते हैं। बड़ी संख्या में सीटें तोड़ देते हैं और भीड़ ने मैदान में कुछ हिस्सों में जबरन घुसने के के लिए जो

    बैरिकेड्स हैं वो भी तोड़ दिए थे। अह बढ़ता जो हंगामा जिस तरीके से बढ़ रहा था, इसके बाद फिर वहां पर पुलिस पहुंचती है। जो आरपीएफ आरएफ के जवान है, वह भी वहां पर तैनात होते हैं। लेकिन फिर भी सब चीजें मामलों को बहुत मुश्किल से कंट्रोल किया जाता है। 35 मिनट का एक खेल होना था ये भी शायद नहीं हो पाता है और इसी वजह से जो खिलाड़ी हैं वो परेशान होते हैं। इसी वजह से जो फैंस हैं वो सबसे ज्यादा परेशान होते हैं और इतने बड़े लेवल पर ये जो पूरा मामला है ये देखने

    को मिलता है। अब मेसी को हैदराबाद के अलावा अलग-अलग जगहों पर भी जाना है। दिल्ली में भी वह आएंगे तो वहां पर किस तरीके का मैनेजमेंट होगा यह भी देखने वाली बात होगी क्योंकि जिस तरीके से पहले ही दौरे पर इतना भयंकर बवाल हुआ है तो ये कहीं ना कहीं इंटरनेशनल इमेज को खराब करने जैसा भी हो सकता है। अब इस मामले पर आगे जांच क्या होती है वो भी देखने लायक होगा कि आखिर गलती किसकी निकल

    कर सामने आती है और किस तरीके से एक स्टार को जिसके लिए फैंस ने इतने ज्यादा पैसे दिए हैं उन्हें ना देख पाने के लिए आखिर जिम्मेदार कौन होता है। फिलहाल के लिए मेरे साथ इस खबर में इतना ही।