Star Daily

Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री बनने पर Nitish Kumar को दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं और इस कड़ी में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लेकिन एक बधाई जिस पर सबकी नजर थी कि आखिर तेजस्वी यादव क्या कुछ कहेंगे। तो नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर तेजस्वी

यादव ने उन्हें बधाई दी है और खास अंदाज में बधाई संदेश भी लिखा। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्री परिषद के सदस्य के रूप में भी शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक

शुभकामनाएं। आशा है नई सरकार जिम्मेदारी पूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहार वासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी। तेजस्वी यादव का यह बयान तब सामने आया है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सारे मंत्री शपथ ले

चुके हैं। आपको बता दें कि रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ली। इसमें 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली जिसमें बीजेपी के 14 और जेडीयू के आठ मंत्री शामिल हैं। नए मंत्रियों में एक मुस्लिम, तीन महिलाएं एवं तीन नए विधायक को भी जगह दी गई है।

आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली और बतौर डिप्टी सीएम दोनों रिपीट हुए। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य

प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजन लाल, गुजरात के भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। लेकिन नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव ने जिस अंदाज में बधाई दी है, इसकी भी खूब तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव की पार्टी का प्रदर्शन इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद ही

खराब रहा। पार्टी 143 सीटों पर लड़कर महज 25 सीटों पर सिमट गई और पूरी की पूरी महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर सिमटती दिखी। लेकिन तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है और बधाई संदेश भी लिखा है। बहरहाल तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। यह एक औपचारिक

प्रक्रिया भी है क्योंकि नेता विपक्ष की भूमिका में एक बार फिर से तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के सामने बिहार विधानसभा में होंगे। ऐसे में देखना होगा कि तेजस्वी यादव मीडिया के सामने आकर अपनी भूमिका पर क्या कुछ बात करते हैं। बहरहाल उन्होंने नीतीश कुमार को

बधाई दी है। इस पर आप क्या कुछ कहेंगे? कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमें बताइए और बिहार की तमाम खबरों के लिए आप देखते रहिए । Star ⭐ Daily

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *