
दोस्तों ये भाजपा का मंगल राज है। आगे-आगे बंदूकधारी फायरिंग कर रहे हैं और पीछे-पीछे बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा आ रहे हैं। लखीसराय में विजय सिन्हा का विजय जुलूस निकला और इसमें जमकर हर्ष फायरिंग की गई। अगर आपको याद हो तो पूरे बिहार चुनाव में बीजेपी जंगल राज का जिक्र करती
रही है। सिक्सर के छह गोली गाने का जिक्र तो खुद नरेंद्र मोदी कर रहे थे। कह रहे थे हो देखो कैसे गाने बना रहे हैं। लेकिन वो तो गाने थे। यहां तो सच में दिन दहाड़े भरी भीड़ में फायरिंग की जा रही है। और मजाल है कि कानून कुछ कर पाए। पहले आप यह देखिए।
दोस्तों, बिहार के लोगों को जंगल राज से डराकर उनके सामने ही भर-भर कर गोलियां चलाई जा रही हैं। वीडियो में पीछे विजय सिन्हा जनता को धन्यवाद दे रहे हैं। प्रधानमंत्री चुनाव में लोगों को कट्टे से डरा रहे थे। चुनाव के बाद उन्हीं प्रधानमंत्री के डिप्टी सीएम के जुलूस में बंदूकों से फायरिंग हो रही है। हर्ष फायरिंग के लिए भारत में कानून है कि खुशी का इज़हार करने के लिए
आप गोली बंदूक नहीं चला सकते। आर्म्स एक्ट 1959 या फिर भारतीय न्याय संहिता में हर्ष फायरिंग को अवैध माना गया है। ऐसा करने पर अधिकतम 2 साल तक की कैद ₹1 लाख तक का जुर्माना और दोनों है। अगर हथियार लाइसेंसी है तो लाइसेंस तुरंत रद्द हो जाता है। अवैध हथियार के मामले में सजा और कड़ी हो सकती है। जैसे कि उम्र बिकैद भी दी जा सकती है। लेकिन भाजपा के डिप्टी सीएम के लिए फायरिंग हो रही है।
इसलिए इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगी। कानून भाजपा नेताओं के आगे घुटने टेक देता है और विपक्ष के नेताओं को बकरी चोरी, मुर्गी चोरी के आरोपों में भी जेल में सड़ा देता है। संविधान की कोई धारा भाजपा के नेताओं पर लागू नहीं होती है। यही फायरिंग अगर विपक्ष के नेता के लिए हुई होती तो पुलिस अब तक इन बंदूक धारियों का घर घेर चुकी होती। कानून इन लोगों के खिलाफ आतंकवादियों जैसा बिहेव करता। मीडिया 24 घंटे की डिबेट आयोजित कर रहा होता। जंगल राज के
बारे में बता रहा होता। कुछ पत्रकार इसे विपक्ष का गुंडा राज भी बता रहे होते। लेकिन क्योंकि यहां पर भाजपा राज है तो सब कुछ मंगल है। हालांकि विजय सिन्हा ने इसके इशारे बहुत पहले ही दे दिए थे। कैसे इशारे इस पर भी बात कर लेते हैं। दरअसल जब लखीसराय में विजय सिन्हा पर गोबर फेंका गया तो विजय सिन्हा ने पहले लोगों की छाती पर बुलडोजर चलाने की बात कही थी और फिर अपने सिक्योरिटी गार्ड को सुनाते हुए कहा था
कि गोली नहीं चला सकते तो फिर लेके क्यों खड़े हो? यानी कि गोबर का जवाब वह गोली से देना चाहते थे। अब दे भी दिया है। बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कुछ दिनों पहले ही अपराधियों पर नकेल कसने की बात कर रहे थे। उम्मीद है यह फायरिंग का वीडियो उन तक जरूर पहुंचे। अब वीडियो वायरल होते ही विजय सिन्हा को लोगों ने घेरना शुरू कर दिया है। आरजेडी ने पोस्ट करते हुए लिखा चलाओ गोली
दिखाओ दो नाली। हड़काओ पब्लिक को खाली। सुभाष की सरकार आई है। बड़बोले दुशासन की सरकार आई है। अब 5 साल तक 2530 साल पहले की मनगढ़ंत बातों पर प्रवचन सुनते रहिए। क्योंकि इससे अधिक इस सरकार के बस का कुछ भी नहीं है। प्रियंका भारती लिखती हैं, आपको क्या लगता है यह गोलियां बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जी के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाई है? नहीं। यह गोलियां हर दलित पिछड़े अति पिछड़े को दिखाने के लिए चलाई जा रही
है। हालांकि इसके इशारे तो विजय सिन्हा जी ने वोटिंग के दौरान ही दे दिए थे। गृह मंत्री सम्राट चौधरी को अगर समय मिले तो जरूर देखिएगा। प्रदीप पटेल लिखते हैं, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की अभिनंदन यात्रा में जमकर हर्ष फायरिंग किया गया है। जंगल राज का राग अलापने वाले लोग बताएंगे यह क्या है? क्या बिहार पुलिस इन लोगों पर कोई कार्रवाई करेगी? प्रियांशु कुशवाहा लिखते हैं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का विजय जुलूस निकला है। सरेआम गोलियां चल रही हैं। प्रशासन नंगा हो चुका है। यह बिहार का
सुशासन राज है। धर्मेंद्र सिंह लिखते हैं, बिहार में कैसे माफिया राज खत्म होगा? कैसे अपराधियों पर नकेल कसा जाएगा? जब डिप्टी सीएम के स्वागत में ही फायरिंग हो रही है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अभिनंदन यात्रा में जमकर हर्ष फायरिंग किया गया है। क्या बिहार पुलिस इन लोगों पर कोई कारवाई करेगी? बोल दे कि यह सब धंधा अब बंद हो। वहीं जब फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा तो मचना तय था। प्रशासन को जवाबदेही देनी थी। इसलिए फायरिंग करने वालों को धर लिया गया है। एसपी ने
कहा मामला संज्ञान में आया है। हर्ष फायरिंग पर रोक है। जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्हें थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। आगे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि आप इस राज को क्या कहेंगे कमेंट में जरूर बताइएगा।
